वायरल वीडियो

छात्र ने अधिकारी को दिया ‘बेशर्म के फूल’, कहा- ऐसा अफसर दोबारा न आए :- सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल

विदाई में गुलाब नहीं, ‘बेशर्म’ का गुलदस्ता! छात्र ने रिटायर अधिकारी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक सेवानिवृत्त अधिकारी की विदाई उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब एक छात्र ने उन्हें पारंपरिक फूलों के गुलदस्ते की जगह ‘बेशर्म’ के फूल भेंट कर दिए। यह घटना सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हैं। छात्र का आरोप है कि अधिकारी के कार्यकाल में आदिवासी छात्रावासों की व्यवस्था लगातार बदहाल रही। भोजन, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर कई बार शिकायतें हुईं, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसी नाराजगी के चलते छात्र ने विदाई समारोह को विरोध का मंच बना दिया।

छात्रावासों की बदहाली पर जताया आक्रोश,सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

1002705515

बताया जा रहा है कि छात्र लंबे समय से छात्रावासों की समस्याओं को लेकर नाराज थे। उनका कहना है कि बच्चों की सुविधाओं और अधिकारों की अनदेखी की गई, जिससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। छात्र ने ‘बेशर्म’ का गुलदस्ता भेंट करते हुए यह संदेश देने की कोशिश की कि सरकारी पद पर रहते हुए जवाबदेही निभाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है।घटना के दौरान मौजूद लोगों के बीच कुछ समय के लिए असहज स्थिति भी बन गई। हालांकि मामला किसी विवाद में नहीं बदला, लेकिन छात्र के इस विरोध ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। घटना का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया। कई लोग इसे व्यवस्था के खिलाफ युवाओं के आक्रोश की अभिव्यक्ति बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे विरोध का अनोखा और प्रतीकात्मक तरीका मान रहे हैं।

धरमजयगढ़ के रूपुँगा में 60 से अधिक पेड़ों का गाजर-मूली के तरह कटाई, पर्यावरण संरक्षण के दावे यहां फेल?

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button