धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ में भारतमाला सड़क का निर्माण कार्य फिर शुरू.., भूमिपूजन के बाद चिकटवानी में मशीन से रास्ता बनाना शुरू…. मेंढरमार का विरोध शासन-प्रशासन के लिए चुनौती….

चिकटवानी से भारतमाला सड़क निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। अलाइनमेंट में बदलाव के कारण पिछले कुछ समय से सड़क निर्माण का कार्य रुका हुआ था। अब दोबारा प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज दोपहर करीब 11 बजे चिकटवानी की ओर से भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया।बताया जा रहा है कि मुआवजे की राशि स्थानीय प्रशासन के खाते में आ चुकी है। भूमिपूजन के बाद मशीनों की सहायता से तत्काल निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही जंगलों के बीच से सड़क बनाने का काम भी प्रारंभ हो गया है।

भूमिपूजन के बाद निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

1003611745 1

बता दें कि पूर्व निर्धारित अलाइनमेंट को कोयला खदान के कारण बदलना पड़ा था। इसके चलते बायसी कॉलोनी से चिकटवानी तक करीब 7 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य रोक दिया गया था। अलाइनमेंट में बदलाव के बाद निर्माण को लेकर प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई और अब चिकटवानी की ओर से भूमिपूजन के बाद सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने के बाद क्षेत्र में भारतमाला सड़क को लेकर हलचल तेज हो गई है। मशीनों के पहुंचने के साथ ही सड़क निर्माण की प्रक्रिया भी गति पकड़ती नजर आ रही है।

1003611760 1

मेढ़रमार में अब भी असमंजस, ग्रामीणों में नाराजगी

वहीं, मेढ़रमार क्षेत्र के लोगों में सड़क के नए अलाइनमेंट को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों के बीच निर्माण कार्य को लेकर विरोध की चर्चा भी है और कुछ ग्रामीण निर्माण कार्य रोकने की बात तक कह रहे हैं। सबसे अधिक असमंजस भूमि के पट्टे को लेकर सामने आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि के पट्टे से जुड़े दस्तावेजों के कारण मुआवजे की राशि कम बन रही है। इसी वजह से प्रभावित लोगों में नाराजगी और चिंता बनी हुई है। ऐसे में जहां चिकटवानी की ओर से भारतमाला सड़क का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है, वहीं मेढ़रमार क्षेत्र के ग्रामीणों की आपत्तियों और मुआवजे से जुड़े मुद्दों को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

“NHAI का विकास या ग्रामीणों का विनाश? मुआवजे पर भड़के धरमजयगढ़ के लोग! सडक निर्माण का कार्य रोकवाने की चेतावनी…”

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button