भ्रष्टाचार

धरमजयगढ़ कॉलोनी के ढाँगरनाला पुल की सड़क सड़क मरम्मत नहीं करवा पा रहा PWD विभाग

धरमजयगढ़ कॉलोनी के ढाँगरनाला पुल की सड़क सड़क मरम्मत नहीं करवा पा रहा PWD विभाग

धरमजयगढ़। ढाँगरनाला पुल की सड़क की मरम्मत सिर्फ दिखावे के लिए की गई थी? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है धरमजयगढ़ कॉलोनी में ढाँगरनाला पुल की सड़क पर बने गड्ढों को लेकर अब लोगों के बीच नाराजगी बढ़ती नजर आ रही है।

1000790595

त्यौहारो के सीजन में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोंग इस सड़क से गुजर रहें और मामूली सा दिखने वाला सड़क भी अगर pwd विभाग मरम्मत नहीं करवा पा रहा तो अगर कही भारी नुकसान पहुँचता है तब विभाग से क्या ही उम्मीद करेंगे। एक समय तो आक्रोश इतना बढ़ गया था की लोंग विभाग को चंदा देने को भी तैयार थे ताकी पुल के ऊपर के इस गड्ढे की मरम्मत हो सके जिसके बाद विभाग कुछ दिनों के लिए जागा और दिखावे का मरम्मत करवा दिया उसके कुछ दिनों बाद ही वो मरम्मत पूरी तरह गायब हो गया।

कुछ ही वर्षों में सड़क की हालत खराब, निर्माण पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि PWD विभाग के अंतर्गत ढाँगरनाला पुल का निर्माण बालाजी कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया था और सड़क निर्माण श्रीजी इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा किया गया है । ऐसे में सवाल उठता है कि सड़क की हालत इतनी जल्दी खराब कैसे हो गई? क्या निर्माण की गुणवत्ता की जांच की गई थी? यदि सड़क अभी तक विभाग को हैंडओवर नहीं हुई है, तो उसकी देखरेख और मरम्मत की जिम्मेदारी किसकी है?

क्या मरम्मत के लिए विभाग के पास बजट नहीं?

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी सामने आ रही है कि सड़क की मरम्मत में ज्यादा खर्च नहीं आएगा। यहां तक कि कुछ लोगों ने व्यंग्य करते हुए चंदा इकट्ठा कर विभाग को देने की बात कही है, ताकि गड्ढों की मरम्मत हो सके।


हालांकि, विभाग के पास मरम्मत के लिए बजट की वास्तविक स्थिति क्या है, यह स्पष्ट होना बाकी है। ऐसे में PWD विभाग को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

धरमजयगढ़ मीना बाजार में अंदर बाइक लेकर घुसे 3 युवक! प्रबंधन चुपचाप देखता रहा…लड़कियों और बच्चों को यहां सावधानी बर्तने की जरूरत….

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button