कापू रोड़ा नीचेपारा में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया बछड़ा, दोनों पैर टूटे, गौ रक्षकों ने बचाई जान…

धरमजयगढ़ क्षेत्र के कापू रोड़ा नीचेपारा में मंगलवार रात करीब 10:30 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बेजुबान गाय का बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बछड़े के दोनों पैर टूट गए तथा उसके शरीर पर कई जगह गहरे घाव हो गए। घटना के बाद बछड़ा सड़क किनारे तड़पता रहा।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गौ रक्षक, कराया उपचार
घटना की जानकारी मिलते ही गौ रक्षक विवेक कुमार सारथी, अनीश गुप्ता और अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल घायल बछड़े को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पशु अस्पताल से विकास की मदद से उसका प्राथमिक उपचार कराया। गंभीर चोटों के बावजूद समय पर उपचार मिलने से बछड़े की जान बच गई।
घर पर होगी देखभाल, लोगों से की गई सावधानी बरतने की अपील
गौ रक्षकों ने बताया कि घायल बछड़े को फिलहाल अपने संरक्षण में रखा गया है, जहां उसकी नियमित देखभाल और उपचार किया जाएगा। वहीं क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि कापू रोड़ा नीचेपारा मार्ग पर वाहन सावधानीपूर्वक और धीमी गति से चलाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बेजुबान पशुओं की जान बचाई जा सके। पशु प्रेमियों ने भी लोगों से सड़क पर चलते समय सतर्कता बरतने की अपील की है।
छात्र ने अधिकारी को दिया ‘बेशर्म के फूल’, कहा- ऐसा अफसर दोबारा न आए :- सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल




