धरमजयगढ़ मीना बाजार में अंदर बाइक लेकर घुसे 3 युवक! प्रबंधन चुपचाप देखता रहा…लड़कियों और बच्चों को यहां सावधानी बर्तने की जरूरत….

धरमजयगढ़ मीना बाजार में खरीदारी और मनोरंजन के लिए पहुंच रहे हजारों लोगों के बीच तीन युवकों के एक ही बाइक पर सवार होकर अंदर घुसने का वीडियो सामने आया है। भीड़भाड़ के बीच लापरवाही से बाइक चलाने की घटना ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां महिलाओं, नाबालिग युवक-युवतियों और छोटे-छोटे बच्चों की भारी भीड़ मौजूद रहती है, वहां इस तरह बाइक लेकर घुसना क्या सही है। आखिर मीना बाजार प्रबंधन कर क्या रहा है जो बाइक पर तीन मनचंले अंदर घुस जा रहें, कई लोंग शराब के नशे में अंदर घूम रहें, ऐसे में महिलाओं बच्चों की सुरक्षा कही दूर दूर तक दिखाई नहीं दें रही है सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि अंदर बाइक लेकर प्रवेश कैसे मिला? क्या प्रबंधन ने भीड़ नियंत्रण और वाहन प्रवेश रोकने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए हैं? वही अब मीना बाजार को दिए गए परमिशन पर सवाल उठने लगा है कि क्या परमिशन में महिलाए और बच्चों की सुरक्षा निर्देश को छोड़ दिया गया है जो मीना बाजार प्रबंधन अपनी मनमानी पर उतर आया है और सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहा।
मीना बाजार के अंदर सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल!
मीना बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले परिसर में लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इतने बड़े बाजार का संचालन और पूजा की व्यवस्था अगर पुलिस के भरोसे रहें तो ये नामुमकिन सा बात हो जा रहा, हजारों लोगो की भीड़ की देखरेख में ज़ब दुर्गापूजा समिति पुलिस बल का पूरा सहयोग करती है तब मीना बाजार संचालक क्यों सहयोग नहीं करता दिखाई पड़ रहा। मीना बाजार अगर इतने बड़े पैमाने पर लोगो की भीड़ का स्वागत कर रहा है तो क्या लोगो से पैसे कमाने के साथ उनकी सुरक्षा के लिए व्यवस्था नहीं कर सकता। हाल में हो रहे इस लापरवाही को देखकर अब लोंग अपने परिवार को मीना बाजार भेजनें से कतरा रहें है। जैसे हालात चल रहें उसको देखकर ऐसा लग रहा कभी भी कुछ भी दुर्घटना घट सकती है। जिसका जिम्मेदार मीना बाजार प्रबंधन होगा।
धरमजयगढ़ मीना बाजार में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, नशे में घूम रहे युवकों से लोग परेशान




