धरमजयगढ़ मीना बाजार में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, नशे में घूम रहे युवकों से लोग परेशान

धरमजयगढ़। नगर में लगे मीना बाजार में इन दिनों बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़ के बीच कुछ युवक नशे की हालत में घूमते नजर आ रहे हैं, जिससे महिलाओं, युवतियों और बच्चों के साथ बाजार पहुंचने वाले परिवारों में असहजता का माहौल बन रहा है। जिसको लेकर मीना बाजार प्रबंधन के तरफ से क्या सुरक्षा व्यवस्था की गई है कही दिखाई नहीं पड़ रहा है। मीना बाजार में हजारों की संख्या में लोगों की आवाजाही हो रही है। मीना बाजार प्रबंधन को अगर सुरक्षा की चिंता है तब मुख्य द्वारा पर कुछ लोगो को खड़ा कर ऐसे लोगो को चिन्हआकित किया जा सकता है जो नशे की हालात में ठीक से चल तक नहीं पा रहें।

मीना बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद बाजार परिसर में पर्याप्त निजी सुरक्षा व्यवस्था दिखाई नहीं देने की बात सामने आ रही है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या मीना बाजार संचालक की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने और किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था की गई है?
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी
मीना बाजार में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और युवतियां भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में बाजार संचालक की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने स्तर पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे। भीड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा गार्ड, निगरानी और आवश्यक नियंत्रण व्यवस्था होने से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ सकता है।अब देखना होगा कि मीना बाजार प्रबंधन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।
धरमजयगढ़ के सुलभ कॉम्प्लेक्स में महिलाओं से ₹10 की वसूली का आरोप,जानकारी के बाद भी अध्यक्ष -सीएमओ क्यों खामोश?




