कोयला खदान

पुरुँगा के कोयला खदान की समस्या लेकर शिविर में पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण…

क्षेत्र के ग्राम पुरुंगा में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। वही इस शिविर में समरसिंघा सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शिविर में पहुंचे। और बोलने लगे की हमारी समस्या मेसर्स अंबुजा सीमेंट का प्रस्तावित भूमिगत कोयला खदान है। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। और अधिकारीयों से कहा की उनकी समस्या का निपटारा करें।

ग्रामीणों का सवाल: हमारी समस्या का निराकरण कौन करेगा?

ग्रामीणों ने शिविर में मौजूद अधिकारियों के सामने सवाल उठाते हुए कहा कि जब यह शिविर योजनाओं को लोगो तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित किया गया है, तो पुरुंगा क्षेत्र में प्रस्तावित भूमिगत कोयला खदान से जुड़ी उनकी समस्या का निराकरण कौन करेगा? ग्रामीणों का कहना था कि सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना जरूरी है, लेकिन उनके सामने क्षेत्र की प्रस्तावित खनन परियोजना से जुड़ा बड़ा सवाल।

धरमजयगढ़ में आज टूट सकता है भीड़ का रिकॉर्ड! दिन में ही हजारों पहुंचे, शाम के लिए समिति और पुलिस तैयार…

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button