वायरल वीडियो

मौत से आमना-सामना का देखे वीडियो..,1 ट्रैक्टर ईट और अहिराज (बैंडेड करैत) सांप, कैमरे में कैद हुआ खतरनाक रेस्क्यू…

धरमजयगढ़ क्षेत्र में रात के समय एक बेहद जहरीला अहिराज (बैंडेड करैत) सांप ट्रैक्टर भर ईंटों के बीच घुस गया। सांप दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर स्नेक रेस्क्यू करने वाले अमित चंदेल मौके पर पहुंचे। करीब एक ट्रैक्टर ईंटों को हटाकर घंटों की तलाश के बाद आखिरकार सांप का पता चला। इसके बाद अमित चंदेल ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू का वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। देखे वीडियो 👇।

कितना खतरनाक है अहिराज (बैंडेड करैत)?

अहिराज, जिसे बैंडेड करैत (Banded Krait) भी कहा जाता है, भारत के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार इसका विष अत्यंत शक्तिशाली न्यूरोटॉक्सिक होता है, जो शरीर की नसों और सांस लेने वाली मांसपेशियों को प्रभावित कर सकता है। हालांकि यह सांप आमतौर पर शांत स्वभाव का माना जाता है और बिना उकसावे के कम ही हमला करता है, लेकिन खतरा महसूस होने पर इसका डंसना जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे किसी भी सांप को देखकर आम लोगों को उससे दूरी बनानी चाहिए और प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को ही सूचना देनी चाहिए।

युवक ने कहा—बिना प्रशिक्षण कभी न करें ऐसी कोशिश

1003032220

रेस्क्यू करने वाले अमित चंदेल ने बताया कि वे सांपों के व्यवहार, उनकी पहचान और सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ही यह निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी जहरीले सांप को नंगे हाथों से पकड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें, क्योंकि यह बेहद जोखिम भरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सांपों को सुरक्षित बचाने के साथ-साथ लोगों की जान की रक्षा करना है। उन्होंने लोगों से ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देने की अपील की।

एक बस में भरकर 33 जुआरियों को पुलिस लाई कोर्ट, धरमजयगढ़ में देखने उमड़ी भीड़

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button