सडक हादसा
धरमजयगढ़ में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर…!
धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ के नीचेपारा में बोलेरो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बोलेरो के अंदर जा घुसी। बताया जा रहा बाइक सवार का पैर टूट गया है

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायल बाइक सवार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की इस तत्परता से घायल को समय पर चिकित्सा सहायता दिलाने में मदद मिली।

इस घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय है। सड़क हादसों के दौरान समय पर मदद पहुंचाना बेहद जरूरी होता है। फिलहाल हादसे के कारणों और घायल की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
धरमजयगढ़ मीना बाजार में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, नशे में घूम रहे युवकों से लोग परेशान

