कोयला खदान

धरमजयगढ़ कॉलोनी में किसकी इजाजत से उड़ाया ड्रोन..ड्रोन जब्त करने और फुटेज दिखाने की मांग

धरमजयगढ़ कॉलोनी में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब नगरवासियों ने SECL द्वारा कराए जा रहे ड्रोन सर्वे का विरोध करते हुए थाना धरमजयगढ़ पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। एक पत्र सामने आया हैं जिसमें शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बिना किसी पूर्व सूचना, सार्वजनिक सूचना या स्थानीय लोगों की सहमति के घनी आबादी वाले क्षेत्र में ड्रोन उड़ाकर घरों, आंगनों और निजी परिसरों की वीडियो रिकॉर्डिंग एवं फोटोग्राफी की गई। लोगों का कहना है कि अचानक ड्रोन उड़ने से कॉलोनी में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया। नगरवासियों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

निजता के उल्लंघन का आरोप, ड्रोन जब्त करने और फुटेज सार्वजनिक करने की मांग

1003079897

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कॉलोनी में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग रहते हैं तथा कई पारिवारिक गतिविधियां घरों के खुले आंगन में होती हैं। ऐसे में बिना सहमति ड्रोन से वीडियो रिकॉर्डिंग करना नागरिकों की निजता का उल्लंघन है। नगरवासियों ने मांग की है कि सर्वे के दौरान रिकॉर्ड किए गए सभी वीडियो और फोटो का फुटेज सार्वजनिक किया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किसी व्यक्ति की निजी गतिविधियों का अनुचित चित्रांकन तो नहीं किया गया। साथ ही सर्वे में इस्तेमाल किए गए ड्रोन को तत्काल जब्त करने, ड्रोन उड़ाने वाले ऑपरेटर की पहचान सार्वजनिक करने तथा आबादी क्षेत्र में चल रहे ड्रोन सर्वे को तत्काल रोकने की भी मांग की गई है।

SP को भी भेजी शिकायत, जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

नगरवासियों ने अपनी शिकायत की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को भी भेजी है। शिकायत में ड्रोन संचालक के साथ-साथ सर्वे कार्य में शामिल SECL के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। जांच में यदि यह पाया जाता है कि ड्रोन सर्वे के दौरान नियमों का उल्लंघन हुआ है या बिना आवश्यक अनुमति एवं सूचना के आबादी क्षेत्र में रिकॉर्डिंग की गई है, तो संबंधित पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद धरमजयगढ़ में ड्रोन सर्वे और नागरिकों की निजता को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

अब नहीं चलेगी मनमानी! कल शाम को होगा बड़ा बैठक, अब शाहपुर में किसानों की आर-पार की बैठक…

धरमजयगढ़ में कटहल बना मुसीबत, पके कटहल को नहीं दफनाया तो होगा नुकसान 

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button