कापू में रेंजर के ‘ताबदले ’ पर खुशी क्यों? जिस तबादले का लोगो को था इंतजार था, वो आखिर हो ही गया! कापू से धमतरी पहुंचे रेंजर सूर्यकांत नेताम

कापू वन परिक्षेत्र के रेंजर सूर्यकांत नेताम का तबादला कर दिया गया है। तबादले की खबर क्षेत्र में पहुंचते ही स्थानीय लोगों के बीच खुशी और राहत का माहौल देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रेंजर की कार्यप्रणाली को लेकर लंबे समय से नाराजगी बनी हुई थी। कई लोगों का कहना है कि अधिकारी के कामकाज को लेकर क्षेत्र में असंतोष की स्थिति थी। ऐसे में तबादले की खबर को स्थानीय लोग राहत के तौर पर देख रहे हैं। तबादले के बाद अब लोगों की निगाहें वन विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। क्षेत्र में नए रेंजर की नियुक्ति के बाद वन विभाग के कामकाज में कितना बदलाव आता है, यह देखने वाली बात होगी।
कापू से सीधे धमतरी ट्रांसफर, रेंजर सूर्यकांत नेताम के तबादले पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

लोगों के मुताबिक, अधिकारी के काम करने के तरीके को लेकर लंबे समय से सवाल और नाराजगी की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, इन शिकायतों और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद तबादले के बाद जिस तरह से स्थानीय स्तर पर खुशी का माहौल बताया जा रहा है, उससे साफ है कि अधिकारी को लेकर लोगों में असंतोष की चर्चा काफी समय से थी। अब सवाल यह है कि नए अधिकारी के आने के बाद कापू वन परिक्षेत्र की कार्यप्रणाली में कितना बदलाव आता है और स्थानीय लोगों की शिकायतों का समाधान किस स्तर तक हो पाता है।




