अब नहीं चलेगी मनमानी! कल शाम को होगा बड़ा बैठक, अब शाहपुर में किसानों की आर-पार की बैठक…

धरमजयगढ़ विकासखंड के प्रस्तावित दुर्गापुर-शाहपुर SECL ओपन कोयला खदान परियोजना के विरोध में प्रभावित किसान और ग्रामीण रविवार शाम 4 बजे शाहपुर कॉलोनी स्थित कीर्तन ग्राउंड में महा बैठक करेंगे। बैठक में ड्रोन सर्वे, भूमि अधिग्रहण और परियोजना के विरोध को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। बड़ी संख्या में प्रभावित किसानों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
ग्रामसभा के विरोध के बावजूद आगे बढ़ रही प्रक्रिया, किसानों में नाराजगीग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2016 में लगभग 4,143 एकड़ भूमि को कोयला खदान के लिए प्रस्तावित किया गया था, लेकिन यह क्षेत्र संविधान की पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून के अंतर्गत आता है। दुर्गापुर, शाहपुर और तराईमार ग्राम सभाओं ने प्रस्ताव पारित कर परियोजना का विरोध किया था। किसानों का आरोप है कि ग्रामसभाओं की असहमति के बावजूद प्रशासन और SECL लगातार प्रक्रिया आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
ड्रोन सर्वे बना विवाद की बड़ी वजह, बैठक के फैसले पर टिकी निगाहेंहाल ही में पुलिस सुरक्षा के बीच दुर्गापुर क्षेत्र में ड्रोन सर्वे कराने की कोशिश का ग्रामीणों ने विरोध किया, जिसके बाद सर्वे टीम को लौटना पड़ा। अब शाहपुर क्षेत्र में दोबारा ड्रोन सर्वे की चर्चा ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। इसी को लेकर बुलाई गई महा बैठक में आंदोलन की अगली रूपरेखा, भूमि अधिग्रहण और परियोजना के विरोध को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। अब सभी की नजर इस बैठक के निष्कर्ष और किसानों की आगामी रणनीति पर टिकी हुई है।




