राजनीती

शशि पटेल के व्यवस्था में भव्य कार्यक्रम का आयोजन..

धरमजयगढ़ न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के महत्वपूर्ण 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प’ का संदेश लेकर वडनगर से वाराणसी तक निकली जन, जल एवं सेवा संकल्प बाइक यात्रा गुरुवार को धरमजयगढ़ पहुंची।जहा भव्य रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के व्यवस्था की जिम्मेदारी धरमजयगढ़ के चहेते शशि पटेल को दी गई जिनका साथ सारे भाजपा कार्यकर्त्ता, भाजयुमो कार्यकर्त्ताओ नें दिया और जी जान लगाकर धरमजयगढ़ में कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में लोगों का अच्छा उत्साह भी देखने को मिला। युवा मोर्चा नें सारे दायित्व अपने ऊपर लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

धरमजयगढ़, कापू और बाकारूमा, जोबी से सबसे ज्यादा बाइकर्स दिखे

हाटी में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान धरमजयगढ़, कापू, जोबी और बाकारूमा क्षेत्र से बड़ी संख्या में बाइकर्स और कार्यकर्ता रैली में शामिल होते नजर आए। इन क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं की संख्या आयोजन स्थल पर खास तौर पर दिखाई दी। रैली में युवाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण माहौल दिया। वहीं दूसरी ओर, छाल मंडल से अपेक्षाकृत कम कार्यकर्त्ता दिखे ।

1003545973 1

तहसील कापू ऑफिस का इन्वर्टर हुआ ‘गायब’, फिर वापस आया… तहसीलदार ने लिख दी शिकायत!

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button