धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिखा सहज और आत्मीय अंदाज, कार्यकर्ताओं के साथ बिताया यादगार पल, सोशल मिडिया पर चर्चा

धरमजयगढ़। जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने धरमजयगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके साथ आत्मीयता से बातचीत की। इस दौरान एक ऐसा पल सामने आया, जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।दरअसल, भाजपा के दिग्गज कार्यकर्ता/ नेता गोकुल की पुत्री ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सेल्फी लेने की इच्छा जताई। छोटी पुत्री जब मुख्यमंत्री के साथ तस्वीर लेने का प्रयास कर रही थीं, तभी मुख्यमंत्री ने बड़े ही सहज अंदाज में कहा – “गोकुल, आप भी आओ। यह खुशी कार्यकर्ताओ ने सोशल मिडिया के माध्यम से जाहिर की।

1003739386

“मुख्यमंत्री के इस आत्मीय आमंत्रण के बाद रानी और उनके पिता गोकुल ने उनके साथ सेल्फी ली। यह छोटा-सा पल परिवार के लिए बेहद खास और यादगार बन गया।इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा होने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी देखने को मिल रही है। कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के इस सहज व्यवहार और उनसे सीधे मुलाकात के पल को साझा कर रहे हैं।

बड़े पद पर पहुंचने के बाद भी कार्यकर्ताओं के बीच सहजता से मिलना और उनके परिवार के सदस्यों को भी सम्मान देना इस मुलाकात की खास बात रही। धरमजयगढ़ के इस कार्यक्रम से जुड़ी यह तस्वीर अब एक यादगार पल के रूप में सामने आई है।

धरमजयगढ़ में सड़क निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, पीपरमार से बस स्टैंड तक युद्ध स्तर पर काम शुरू

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button