Sarkari Khabar

आँगन मिलन कार्यक्रम में आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना


ग्राम पंचायत कापू स्थित आँगनबाड़ी केंद्र में हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने की सहभागिता


कापू। ग्राम पंचायत कापू स्थित कापू आँगनबाड़ी केंद्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आँगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिन दीदियों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनका सम्मान किया गया।

1000766618


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता श्री श्यामबिहारी शर्मा जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री नीरज शर्मा जी, मंडल अध्यक्ष कापू, श्री विनय शर्मा जी, सभापति महिला एवं बाल विकास, श्री धर्मपाल गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष मंडल कापू, श्री ज्ञान प्रकाश बघेल जी, कार्यालय मंत्री, तथा श्री मनीष रात्रे जी, महामंत्री युवा मोर्चा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में सुनीता खलखो जी, परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएँ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी शामिल हुए।
इस अवसर पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और बेहतर शिक्षा के लिए सभी ने शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सम्मान और जनसहभागिता का संदेश दिया गया।

1000766617 1 scaled


सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण समुदाय के बीच संवाद और सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में आयोजित किया गया ।

धरमजयगढ़ के पटाखा दुकानों पर प्रशासन का नजर…, लाइसेंस की शर्तें में लापरवाही..तो होगा कार्यवाही :- कलेक्टर का निर्देश

.

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button