धरमजयगढ़ का न्यूज़
धरमजयगढ़ में कार्यक्रम के दिन किसकी गाड़ी कहां लगेगी? जाम से बचना है तो देखे नक्शा, 8 से अधिक जगहों पर होगी पार्किंग व्यवस्था

15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस के विशाल कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने यातायात और पार्किंग व्यवस्था का खाका तैयार किया है। कार्यक्रम में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेताओं सहित हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं, ताकि शहर की सड़कों पर अव्यवस्था और जाम की स्थिति निर्मित न हो। जारी पार्किंग प्लान के अनुसार धरमजयगढ़ में कुल 8 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। इनमें वीआईपी, अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के वाहनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था दिखाई गई है।

“कौन है वो धरमजयगढ़ का खुशनसीब कार्यकर्ता? जिसके घर अचानक जा पहुंचे छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी!




