वन विभाग

धरमजयगढ़ में नन्हे हाथी के जन्म पर गांव में जश्न! ग्रामीणों ने चंदा कर धूमधाम से मनाई छट्ठी

जंगल में रहने वाले वन्यजीवों के प्रति इंसानों का प्रेम और अपनापन देखने को मिला है। धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र के क्रोंधा जंगल में 3 नवंबर को एक हथिनी ने नन्हे हाथी को जन्म दिया था। अब इस नन्हे मेहमान के जन्म की खुशी में ग्रामीणों ने कुछ ऐसा किया, जिसने इंसान और वन्यजीवों के रिश्ते की खूबसूरत मिसाल पेश की है। एक तरफ जहाँ ग्रामीण जंगली हाथियों के डर में दहशत में रहतें है वही इसके उलट ग्रामीणों ने सारे गम भुलाकर हाथी के नन्हे शावक के जन्म की खुशियाँ मनाई

आम बच्चों की तरह हाथी के बच्चे की भी छट्ठी, क्रोंधा डेम में हुआ भोज

क्रोंधा जंगल के कक्ष क्रमांक 454 RF में हथिनी ने 3 नवंबर को बच्चे को जन्म दिया था। इस घटना से आसपास के ग्रामीणों में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसे अपने परिवार में नए सदस्य के आगमन की तरह लिया और बच्चे की छट्ठी मनाने का फैसला किया। इसके लिए गांव के लोगों ने आपस में चंदा इकट्ठा किया और सामूहिक आयोजन की तैयारी की।

1003753378 1

जानकारी के मुताबिक, जिस झुंड में हथिनी ने बच्चे को जन्म दिया था, उसमें कुल 47 हाथी मौजूद थे। अब खबर सामने आ रही है कि हाथियों का यह झुंड नन्हे बच्चे के साथ कोयलार बीट की ओर चला गया है। वहीं, छट्ठी के आयोजन के दौरान वन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

1003753380 1

गांव के सरपंच रामरतन राठिया , क्षेत्र के bdc जयद्रथ राठिया , वन समिति अध्यक्ष राम सिंह राठिया, रामजीत, विश्वजीत, व अन्य ग्रामीण मौजूद रहें

स्कूल में आखिर ऐसा क्या हुआ कि मासूम ने जाने से कर दिया इनकार? और शिक्षक गिरफ्तार!

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button