धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ ने खोया एक मिलनसार चेहरा,,राफेल टोप्पो के निधन पर गोविंद दास महंत ने व्यक्त किया गहरा दुख

धरमजयगढ़। राजनीति में अक्सर दल और विचारधाराएं लोगों के बीच दूरियां पैदा कर देती हैं, लेकिन कुछ व्यक्तित्व ऐसे भी होते हैं जो इन सीमाओं से ऊपर उठकर रिश्तों को महत्व देते हैं। वार्ड क्रमांक 15 चिकटवानी निवासी स्वर्गीय राफेल टोप्पो का व्यक्तित्व भी कुछ ऐसा ही था। उनके असामयिक निधन पर भाजपा मंडल मंत्री गोविंद दास महंत ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। गोविंद दास महंत ने कहा कि स्वर्गीय राफेल टोप्पो बेहद सरल, सहज, व्यवहार कुशल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनका सभी के साथ आत्मीय व्यवहार था। राजनीतिक विचारधारा अलग होने के बावजूद उन्होंने कभी भी पार्टी और राजनीति को आपसी रिश्तों के बीच नहीं आने दिया। उनकी धर्मपत्नी कांग्रेस पार्टी से पार्षद हैं, लेकिन राफेल टोप्पो ने हमेशा सभी राजनीतिक दलों के लोगों के साथ मधुर संबंध बनाए रखे। यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता थी।

दुख की इस घड़ी में राजनीति नहीं, मानवता दिखाने का समय : गोविंद दास महंत

1003744787 768x1024 1

गोविंद दास महंत ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि राफेल टोप्पो भले ही राजनीतिक रूप से दूसरी पार्टी से जुड़े परिवार से थे, लेकिन उन्होंने कभी रिश्तों में राजनीतिक भेदभाव नहीं किया। ऐसे में अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि उनके परिवार के दुख को अपना दुख समझें और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हों। उन्होंने कहा कि राफेल टोप्पो ने अपने जीवन में जिस तरह रिश्तों को पार्टी की सीमाओं से ऊपर रखा, आज उसी भावना के साथ सभी को उनके परिवार का संबल बनना चाहिए। अंत में उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

स्कूल में आखिर ऐसा क्या हुआ कि मासूम ने जाने से कर दिया इनकार? और शिक्षक गिरफ्तार!

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button