धरमजयगढ़ में युवा मोर्चा की पहल रंग लाई! विद्यार्थियों को मिली बड़ी राहत, कॉलेज परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी

धरमजयगढ़। महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। विद्यार्थियों की मांग और उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कॉलेज परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।

इस संबंध में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष समय अग्रवाल एवं युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष आर्यन चैनानी (जय) ने लगातार प्रयास करते हुए विद्यार्थियों की मांग को संबंधित स्तर तक पहुंचाया। उनके प्रयासों के बाद परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने से उन विद्यार्थियों को राहत मिली है, जो किसी कारणवश निर्धारित समय-सीमा में अपना परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए थे।
युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। विद्यार्थियों को राहत मिलने से छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है।
युवा मोर्चा अध्यक्ष समय अग्रवाल ने जिला अध्यक्ष का आभार जताया है
धरमजयगढ़ में कोयला खदान प्रभावितों को बड़ी राहत की उम्मीद! मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद जगी उम्मीद

