स्कूल में आखिर ऐसा क्या हुआ कि मासूम ने जाने से कर दिया इनकार? और शिक्षक गिरफ्तार!

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है। जिस शिक्षक पर बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी है, उसी पर करीब 6 साल 4 माह की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। बच्ची की दादी की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 52 वर्षीय आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर को बच्ची की दादी ने घरघोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। दादी ने बताया कि जब उन्होंने अपनी नातिन को स्कूल जाने के लिए कहा तो बच्ची ने स्कूल जाने से मना कर दिया। बार-बार पूछने पर मासूम ने जो बताया, उसे सुनकर परिजन भी हैरान रह गए। बच्ची के मुताबिक, 12 नवंबर को दोपहर में स्कूल के शिक्षक अजय कुमार भट्ट उसे और कक्षा के एक अन्य बालक को दूसरे कमरे में ले गए थे। आरोप है कि वहां शिक्षक ने कुर्सी पर बैठकर बच्ची को अपना निजी अंग दिखाया। मासूम की आपबीती सुनने के बाद दादी ने गांव के प्रमुख लोगों को जानकारी दी और डायल 112 को सूचना दी।
शिकायत मिलते ही पुलिस की कार्रवाई, शिक्षक गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 की टीम ने परिजनों को थाना घरघोड़ा पहुंचाया। महिला की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अजय कुमार भट्ट, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम ठूसेकेला थाना खरसिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 339/2026 दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 एवं 12 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ और विवेचना की गई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।कार्यवाही एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।
आखिर कितनी महंगी पड़ती है बिरसा मुंडा की मूर्ति?अब आदिवासी समाज क्यों मांग रहा मुख्यमंत्री से माफी?




