धरमजयगढ़ का न्यूज़

आखिर कितनी महंगी पड़ती है बिरसा मुंडा की मूर्ति?अब आदिवासी समाज क्यों मांग रहा मुख्यमंत्री से माफी?

धरमजयगढ़। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर धरमजयगढ़ में लाखों-करोड़ों रुपये की लागत से राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया गया। विशाल मंच सजा, मुख्यमंत्री पहुंचे, हेलीकॉप्टर उतरा और जनजातीय गौरव की गूंज सुनाई दी। लेकिन इसी भव्य आयोजन के बीच एक ऐसा सवाल सामने आया है, जिसने स्थानीय आदिवासी समाज को नाराज कर दिया है। सवाल है कि आखिर भगवान बिरसा मुंडा की एक मूर्ति लगाने के लिए कितनी राशि की जरूरत थी?

हैरानी की बात यह है कि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर उतरने वाले स्थान से महज 100 से 200 मीटर की दूरी पर भगवान बिरसा मुंडा के नाम से आदिवासी समाज के लोगों चौक की पूजा करते है, लेकिन वहां आज भी उनकी प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकी।

*मंच पर बिरसा मुंडा की तस्वीर, लेकिन चौक पर प्रतिमा का इंतजार!*

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर के सामने पूजा-अर्चना और जनजातीय गौरव की बातें हुईं। बड़े-बड़े मंचों से उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया गया, लेकिन स्थानीय स्तर पर आदिवासी समाज जिस चौक की पूजा करता है उस चौक को वह सम्मान नहीं मिल पाया, जिसकी अपेक्षा आदिवासी समाज लंबे समय से कर रहा है। राज्य स्तरीय आयोजन के बाद स्थानीय सर्व आदिवासी समाज ने भी अलग से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई।

ज़ब आदिवासी मुख्यमंत्री है आदिवासी लोंग मांग कर रहें मात्र 1 मूर्ति लगाने का वो भी जिसकी पूजा करने मुख्यमंत्री लाखों करोड़ों खर्चा कर धरमजयगढ़ आए उसी भगवान का। फिर मुख्यमंत्री इनकी मांग क्यों नहीं मान रहें आखिर दिक्कत है कहा..?और एक मूर्ति लगा देने से क्या बदल जएगा..?

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button