Latest News

धरमजयगढ़ लाइब्रेरी में छात्रों को मिली राहत, पार्षद जानू सिंदर और सीएमओ भारत लाल साहू ने दिए दो कुलर

धरमजयगढ़। लगातार बढ़ रही गर्मी और लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए नगर पंचायत के पार्षद जानू सिंदर एवं सीएमओ भारत लाल साहू द्वारा धरमजयगढ़ लाइब्रेरी में दो नए कुलर उपलब्ध कराए गए। कुलर लगने से अब लाइब्रेरी में पढ़ाई करने वाले बच्चों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और वे बेहतर माहौल में अपनी तैयारी कर सकेंगे।बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से लाइब्रेरी में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं ने गर्मी को देखते हुए कुलर की मांग रखी थी। छात्रों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पार्षद जानू सिंदर और सीएमओ भारत लाल साहू ने तत्काल पहल करते हुए दो कुलर उपलब्ध कराए।

बच्चों ने जताया आभार,शिक्षा और सुविधाओं को लेकर सकारात्मक पहल

कुलर लगने के बाद लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे बच्चों में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने पार्षद जानू सिंदर एवं सीएमओ भारत लाल साहू का धन्यवाद करते हुए कहा कि गर्मी के कारण पढ़ाई में काफी दिक्कत हो रही थी, लेकिन अब राहत मिलेगी और लंबे समय तक लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई करना आसान होगा। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया यह कार्य सराहनीय है। इससे पढ़ाई का वातावरण बेहतर होगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को लाभ मिलेगा।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button