धरमजयगढ़ का न्यूज़

हाटी में सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, बिक्री रिकार्ड जैसी चीजों पर लापरवाही को लेकर डीज़ल नोजल सील, कलेक्टर को हुई थी ड्रम में तेल बिक्री की शिकायत…..

धरमजयगढ़ क्षेत्र के हाटी स्थित इंद्रा पेट्रोलियम प्वाइंट पर मंगलवार को प्रशासनिक टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीज़ल टंकी के दो नोजलों में से एक नोजल को सील कर दिया। यह कार्रवाई तहसीलदार, नापतौल निरीक्षक एवं खाद्य निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से की गई। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की।जांच के दौरान पाया गया कि पेट्रोल पंप में CCTV कैमरे नियमित रूप से संचालित नहीं हो रहे थे। इसके अलावा बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से नहीं रखा गया था और ऑनलाइन ऑटोमेशन सिस्टम का रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं मिला। प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए डीज़ल टंकी के एक नोजल को सील कर दिया।

1002543089

ड्रम में डीज़ल बिक्री को लेकर मचा था विवाद, कलेक्टर से हुई थी शिकायत

बीते कुछ दिनों से हाटी क्षेत्र के उक्त पेट्रोल पंप में ड्रमों में बड़ी मात्रा में डीज़ल बिक्री किए जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी थी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि ईंधन संकट जैसे हालात के बीच खुलेआम ड्रम में तेल दिया जा रहा था, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।इस मामले की शिकायत जिला कलेक्टर तक पहुंची थी। शिकायत के बाद कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसी के तहत प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अनियमितताएं पाए जाने पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

1002543095

प्रशासन ने दिए सख्त संकेत, नियमों के उल्लंघन पर आगे भी होगी कार्रवाई

संयुक्त जांच टीम ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल पंप संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने रिकॉर्ड संधारण, CCTV संचालन और ऑनलाइन ऑटोमेशन व्यवस्था को अनिवार्य बताते हुए पेट्रोल पंप संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।प्रशासन की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं होती तो बड़े स्तर पर गड़बड़ी जारी रहती। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटा हुआ है और आगे भी अन्य पेट्रोल पंपों में निरीक्षण की संभावना जताई जा रही है।

1002543092
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button