रायगढ़ में नौकरी का बड़ा मौका! SIS ग्रुप में 646 पदों पर भर्ती, 10 नवंबर से धरमजयगढ़ में लगेगा शिविर

धरमजयगढ़। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। SIS ग्रुप द्वारा रायगढ़ जिले में 646 पदों पर भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि भर्ती शिविर की शुरुआत 10 नवंबर से धरमजयगढ़ में होगी, जहां इच्छुक युवा निर्धारित समय पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

जारी विज्ञापन के अनुसार सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, SIS SLV और सुरक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती की जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक तक की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। पद के अनुसार वेतन 15 हजार से 40 हजार रुपये प्रतिमाह तक बताया गया है।
धरमजयगढ़ से होगी भर्ती शिविर की शुरुआत
भर्ती शिविर 10 और 11 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित होगा। इसके बाद लैलूंगा, घरघोड़ा, तमनार, खरसिया, पुसौर और रायगढ़ में भी शिविर लगाए जाएंगे। शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इच्छुक अभ्यर्थियों को 10वीं या 12वीं की अंकसूची, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। विज्ञापन में ऑनलाइन पंजीयन के लिए 350 रुपये शुल्क का भी उल्लेख किया गया है।
युवाओं के लिए जरूरी सूचना: भर्ती से जुड़ी जानकारी और शर्तों की पुष्टि संस्था से करने के बाद ही पंजीयन शुल्क जमा करें। अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन में दिए गए संपर्क नंबर 8839534737 और 7004623515 पर संपर्क किया जा सकता है।
रोजगार की तलाश कर रहे धरमजयगढ़ और आसपास के क्षेत्र के युवाओं के लिए यह भर्ती शिविर एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है।




