Latest News

इस जगह का पेट्रोल पंप हुआ सील, देर रात छापा,उपभोक्ता सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी…

रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में मंगलवार देर रात जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वंदना पेट्रोल पंप को सील कर दिया। प्रशासनिक टीम द्वारा किए गए आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप में शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा एवं संचालन संबंधी मानकों का पालन नहीं पाया गया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आने पर अधिकारियों ने तत्काल सख्त कदम उठाते हुए पंप को सील करने की कार्रवाई की।

उपभोक्ता सुरक्षा से समझौता नहीं – प्रशासन

निरीक्षण के दौरान संचालन व्यवस्था और सुरक्षा प्रावधानों में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। प्रशासनिक जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि आम जनता की सुरक्षा और उपभोक्ता हितों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पेट्रोल पंप संचालकों को शासन के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

एडीएम सहित अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई रायगढ़ एडीएम प्रवीण तिवारी, जिला खाद्य अधिकारी तथा खरसिया तहसीलदार की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में जिलेभर के पेट्रोल पंपों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button