भारतमाला सड़क पर बैरिकेडिंग की आड़ में वसूली का आरोप… पैसे लेकर भारी वाहनों को रास्ता दिया जा रहा , आखिर किसके इशारे पर चल रहा पूरा खेल? वीडियो आया सामने…..

धरमजयगढ़। भारतमाला सड़क पर बायसी के पास वसूली की खबर सामने आई हैं। यहां सड़क पर चढ़ने और उतरने के लिए निर्धारित स्थान पर कर्मचारियों द्वारा बैरिकेड लगा दिए जाने और वाहन चालकों को वापस लौटाने का आरोप सामने आया है। लेकिन आरोप इससे भी गंभीर है। वाहन चालकों का कहना है कि पैसे देने के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया जा रहा है। बता दें की उरगा के पास से वाहन तों चढ़ जा रहें पर बायसी के पास उन्हें उतरने नहीं दें रहें और ड्राइवर का कहना है की उसने 100 रूपये दिए तब उसे उतरने दिया गया। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है

40-50 किलोमीटर का चक्कर बचाने के लिए देने पड़ रहे रुपये?
वाहन चालकों के आरोपों के मुताबिक, बैरिकेडिंग के कारण वापस लौटने की मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है। आरोप है कि कुछ कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर पैसों की मांग की जाती है और रुपये मिलने के बाद भारी वाहनों को जाने दिया जाता है। चालक भी 1000 से 2000 रुपये तक के डीजल की संभावित बर्बादी और लंबा चक्कर लगाने से बचने के लिए पैसे देने को मजबूर हो रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। ऐसे में सवाल है कि यदि रास्ता बंद रखने का कोई नियम या आदेश है तो उसका पालन सभी वाहनों के लिए समान रूप से क्यों नहीं हो रहा? और यदि पैसे लेकर वाहनों को छोड़ा जा रहा है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है? और ज़ब रास्ता पूरी तरह बना ही नहीं तों किसकी परमिशन से इसमें भारी वाहनों को चलने दिया जा रहा।

वसूली करने का अधिकार किसने दिया? क्या जिम्मेदार कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारतमाला सड़क पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए तैनात कर्मचारियों को क्या बैरिकेडिंग की आड़ में पैसे लेने का अधिकार दिया गया है? क्या संबंधित विभाग या सड़क निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को इस कथित वसूली की जानकारी है? यदि नियमों के तहत वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं है तो फिर पैसे लेकर कुछ वाहनों को जाने देने का आरोप क्यों लग रहा है? संबंधित अधिकारियों को मौके की जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए। साथ ही यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि बैरिकेडिंग का आदेश किसने दिया और कथित तौर पर रुपये लेकर वाहन छोड़ने वालों पर क्या कार्रवाई होगी? अब देखने वाली बात होगी कि संबंधित विभाग इन गंभीर आरोपों को कितनी गंभीरता से लेता है या फिर भारतमाला सड़क पर बैरिकेडिंग की आड़ में वाहन चालकों की जेब ढीली होने का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा?





