Crime

ऐसा फाइल व्हाट्सप्प पर कोई भेजे तो बिना डाउनलोड किये तुरंत करें डिलीट.. वरना मोबाइल हो जाएगा हैक…

व्हाट्सऐप पर इन दिनों संदिग्ध APK फाइलों को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बताया जा रहा है कि कुछ मामलों में ऐसी फाइलें लोगों के परिचित या जान-पहचान के नंबर से ही भेजी जा रही हैं। मैसेज में किसी जरूरी काम, परेशानी या अन्य बहाने का हवाला देकर APK फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। नंबर परिचित होने के कारण लोग बिना ज्यादा जांच किए फाइल खोल या इंस्टॉल कर देते हैं। अगर आपके परिचित कोई ऐसा कुछ भेज रहा हैं तो इसका मतलब यह हो सकता हैं उसका फोन या व्हाट्सप्प भी हैक हो चुका हैं और अब हैकर उसके माध्यम से आपके फोन तक पहुंचना चाह रहा हैं। ऐसे में इसे बिना डाउनलोड किये डिलीट करना सुरक्षित आप्सन हैं।

एक गलती पड़ सकती है भारी, फोन और डेटा पर खतरा

1000739735

संदिग्ध APK को डाउनलोड या इंस्टॉल करना मोबाइल की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। ऐसी दुर्भावनापूर्ण ऐप फोन में अनधिकृत पहुंच हासिल करने, निजी जानकारी चोरी करने, बैंकिंग या सोशल मीडिया खातों को निशाना बनाने जैसी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं। खास बात यह है कि अगर किसी परिचित के नंबर से भी APK आए तो केवल नंबर पहचान का होने के कारण उस पर भरोसा न करें। फाइल भेजने वाले व्यक्ति से अलग से फोन करके पुष्टि करें और अनजान APK को इंस्टॉल करने से बचें।सावधानी ही सुरक्षा है—व्हाट्सऐप पर आई किसी भी अनजान APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें।

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button