धरमजयगढ़ बस स्टैंड में चोरी की नाकाम कोशिश CCTV में कैद, संदिग्धों की पहचान और पुलिस की कार्रवाई जल्द संभव….

धरमजयगढ़ के बस स्टैंड क्षेत्र में चोरी की नाकाम कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार देर रात कुछ संदिग्ध युवक चोरी की नीयत से एक प्रतिष्ठान के आसपास पहुंचे और वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। हालांकि किसी कारणवश वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
CCTV फुटेज से संदिग्धों की पहचान, पुलिस जुटी जांच में
मामले की जानकारी मिलते ही CCTV फुटेज की जांच की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और उनकी गतिविधियों की भी जांच की खबरें बताया जा रहा हैं ताकि आरोपियों की आवाजाही और पूरी घटना का क्रम स्पष्ट हो सके। वहीं स्थानीय व्यापारियों ने भी क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई, पुलिस की नजर संदिग्धों पर
सूत्रों के मुताबिक संदिग्धों की पहचान होने के बाद पुलिस जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। यदि फुटेज और अन्य प्रमाणों से पहचान की पुष्टि होती है, तो जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ सका हैं। आधिकारिक पुष्टि के बाद आगे की जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।
अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 1 लोडर और 10 ट्रैक्टर जब्त
धरमजयगढ़ के क्रोँधा-खड़गांव के बीच बनेगा पुल, कमर तक पानी पार कर स्कूल जाने वाले बच्चों की खबर का असर




