वन विभाग

धरमजयगढ़ में भैंसों के झुंड के साथ हाथी का बच्चा पहुंचा गांव…माँ तक पहुंचाने..वन विभाग परेशान!

धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र बोरों के चालहा गांव में एक हाथी का शावक अपने झुंड से बिछड़ गया है। बताया जा रहा है कि शावक भैंसों के झुंड के साथ चलते हुए गांव के करीब जंगल तक पहुंच गया। शावक को गांव के नजदीक देखे जाने के बाद ग्रामीणों में हलचल बढ़ गई है और लोग उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। अब लगातार वन विभाग द्वारा निगरानी की जा रही है की कैसे शावक को उसके मां तक पहुंचाया जाए जिसको लेकर वन विभाग अच्छा खासा परेशान नजर आ रहा है।

धरमजयगढ़ वन क्षेत्र में करीब 120-150 हाथियों की मौजूदगी

धरमजयगढ़ वन क्षेत्र हमेशा से हाथियों के लिए पसंदीदा क्षेत्र बताया जाता है यहां हाथियों की बड़ी मौजूदगी हमेशा रहती है। करीब 120-150 हाथियों के क्षेत्र में होने के बीच एक शावक का झुंड से अलग होना वन विभाग के लिए भी चिंता का विषय है। वन विभाग की टीम लगातार शावक की गतिविधियों पर नजर रख रही है और उसके मूल झुंड की तलाश में भी जुटी हुई है।

शावक को झुंड से मिलाने वन विभाग की लगातार कवायद

वन विभाग की टीम मौके पर लगातार निगरानी कर रही है। विभाग का प्रयास है कि शावक को सुरक्षित रखते हुए जल्द से जल्द उसके हाथियों के झुंड तक पहुंचाया जाए। वनमंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा ने बताया कि शावक को झुंड से मिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे शावक के करीब न जाएं, उसे परेशान न करें और हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए पूरी सावधानी बरतें।

1003455031

धरमजयगढ़ रजिस्ट्री ऑफिस में क्या चल रहा था? “मां बोलिए, जमीन बेचना है…”बुजुर्ग महिला को सिखाया जा रहा था क्या बोलना?

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button