धरमजयगढ़ का न्यूज़

ट्रक तोड़कर निकाला गया चालक का लाश, धरमजयगढ़ के नदी में समा गया था पूरा ट्रक…

धरमजयगढ़ क्षेत्र के सरिया नाला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा और देखते ही देखते पूरा ट्रक पानी में समा गया। हादसे के बाद चालक के नदी में डूब कर मौत हो गई हैं । सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और चालक की तलाश शुरू की गई। स्थानीय लोगों की मदद से घंटों तक रेस्क्यू और खोजबीन की मशक्कत चलती रही, जिसके बाद आखिरकार चालक की लाश बरामद कर ली गई। जिसमें नगर सेना का सहयोग रहा।

सकरा पुल और तीक्ष्ण मोड़ के कारण होता हैं हादसा

सरिया नाला का यह मार्ग पहले से ही हादसों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। पुल सकरा होने के साथ ही यहां तीक्ष्ण मोड़ भी है, जिसके कारण वाहन चालकों के लिए यह स्थान लगातार जोखिम भरा बना हुआ है। एक बार फिर हुए इस दर्दनाक हादसे ने सड़क और पुल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

1003459120
oplus_0

आखिर इस संवेदनशील स्थान पर लगातार हादसों के बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए, यह सवाल अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

एक साथ 2 FIR से धरमजयगढ़ में तहलका, मौसम कब्जे में…खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर…

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button