कोयला खदान

मीटिंग में ‘चुन्नी’ को तहसीलदार लोमेश मिरी की फटकार?..वही मजदूरों नें की तहसीलदार की सराहना…फटकार का वीडियो वायरल…देखे वीडियो 👇👇👇

छाल स्थित South Eastern Coalfields Limited (SECL) की कोयला खदान में कार्यरत ठेका कंपनी SKA और मजदूरों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है। मजदूरों के अनुसार शिकायत के बाद गुरुवार रात कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार और शोषण किए जाने की बात सामने आई। मामले को लेकर शुक्रवार को छाल तहसीलदार लोमेश मिरी की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार हो हुई बैठक का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसने तहसीलदार द्वारा चुन्नी नामक व्यक्ति को भरी सभा में डाट फटकार लगाया जा रहा, जिसमें मजदूर से खुद का पैर छूने और मीटिंग की मर्यादा भंग की बात को लेकर तहसीलदार द्वारा कड़ी नाराजगी जाहिर की गई जो वीडियो में दिखाई पड़ रहा हैंवही मजदूरों नें तहसीलदार के प्रति ख़ुशी जाहिर की

भरी सभा में ‘चुन्नी’ को तहसीलदार ने लगाई फटकार?

1003219890

बैठक का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तहसीलदार लोमेश मिरी, ‘चुन्नी’ नामक व्यक्ति के व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कथित तौर पर एक मजदूर से पैर छुआने की बात सामने आती है, जिस पर तहसीलदार ने आपत्ति जताते हुए कहा कि बैठक की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए और इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। बताया जा रहा है कि इस दौरान चुन्नी ने यह बात कही कि संबंधित व्यक्ति को उसके द्वारा नौकरी पर लगाया गया है। इस पर तहसीलदार ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हर व्यक्ति किसी न किसी माध्यम से नौकरी में आता है…।

तहसीलदार के रुख की मजदूरों ने की सराहना

तहसीलदार द्वारा बैठक में कथित तौर पर मजदूर के साथ किए जा रहे व्यवहार पर तत्काल आपत्ति जताने के बाद श्रमिकों में खुशी देखने को मिली। मजदूरों ने तहसीलदार लोमेश मिरी के इस रवैये की सराहना की और कहा कि अधिकारियों द्वारा श्रमिकों की गरिमा और सम्मान को लेकर इसी तरह सख्त रुख अपनाया जाना चाहिए। फिलहाल बैठक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं, वही इसके बाद छाल क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

नगर पंचायत धरमजयगढ़ का गाडी नगर पंचायत क्षेत्र में फसा, ऑटो से खिचवाया गया… सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button