नगर पंचायत धरमजयगढ़ का गाडी नगर पंचायत क्षेत्र में फसा, ऑटो से खिचवाया गया… सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल

धरमजयगढ़ नगर पंचायत के विकास कार्यों पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्टेट बैंक के सामने नगर पंचायत की कचरा उठाने वाली गाड़ी सड़क के गहरे गड्ढे में फंस गई। काफी देर तक वाहन बाहर नहीं निकल सका, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। और उसके बाद एक ऑटो को बुलाकर उसे खिंचवाया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दे कि यह गड्ढा पानी के बहाव के कारण बना और उसी में आज नगर पंचायत का गाड़ी फस गया जरा सोचिए कि आम जनता का क्या हाल होता होगा।
ऑटो की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद निकली कचरा गाड़ी
चालक ने काफी प्रयास किया, लेकिन गाड़ी गड्ढे से बाहर नहीं निकल पाई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने एक ऑटो की मदद ली। काफी देर की मशक्कत के बाद कचरा वाहन को गड्ढे से बाहर निकाला गया। पूरी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद नगर की सड़कों की हालत चर्चा का विषय बन गई।

क्या यही है धरमजयगढ़ का विकास? उठने लगे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के विकास कार्यों पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जब नगर पंचायत की अपनी गाड़ी ही नगर की सड़क पर फंस रही है, तो आम नागरिकों को रोजाना कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता होगा। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि प्रशासन सड़क की मरम्मत कराता है या यह मामला भी सिर्फ वायरल वीडियो तक ही सीमित रह जाता है।
मीटिंग में सजल मधु नें कहा बैठक से पहले मिला धमकी हुआ गाली-गलौच ,एक ग्रामीण नें कहा मुआब्जा के लिए ना बनाएं मुर्गा फार्म, secl का ग्रामीणों नें जमकर किया विरोध…मीटिंग के बाद जमकर हंगामा..देखे वीडियो….
