धरमजयगढ़ के माण्ड नदी की रेत घाट की मांग, मंत्री ओपी चौधरी का आश्वासन; ट्रैक्टर मालिकों को जल्द मिल सकती है राहत

धरमजयगढ़ में माण्ड नदी से निकलने वाली रेत को वैध करने का मुद्दा अब प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी के समक्ष पहुंच गया है। 7 नवंबर 2026, शनिवार को बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के 15 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने मंत्री ओपी चौधरी हेलीकॉप्टर से धरमजयगढ़ पहुंचे थे। इसी दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश चैनानी ने माण्ड नदी की रेत से जुड़े मामले को प्रमुखता से उठाया।रमेश चैनानी ने मंत्री को बताया कि माण्ड नदी की रेत से पूरे क्षेत्र में निर्माण कार्यों की जरूरत पूरी होती है। लेकिन रेत के वैध उत्खनन और परिवहन की स्पष्ट प्रक्रिया नहीं होने के कारण छोटे ट्रैक्टर मालिकों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मौके पर मौजूद माइनिंग अधिकारी के समक्ष भी उन्होंने इस समस्या को उठाते हुए छोटे वाहन मालिकों की परेशानी दूर करने की मांग रखी।
ओपी चौधरी ने कलेक्टर और माइनिंग अधिकारी को दिए निर्देश, अब रेत को वैध करने की प्रक्रिया पर टिकी निगाहें

ट्रैक्टर मालिकों की समस्या को गंभीरता से उठाते हुए रमेश चैनानी ने मंत्री ओपी चौधरी से माण्ड नदी की रेत के लिए वैध व्यवस्था बनाने की मांग की। इस पर मंत्री चौधरी ने मौके पर उपस्थित कलेक्टर एवं माइनिंग विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रेत को वैध तरीके से उपलब्ध कराने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

धरमजयगढ़ में कोयला खदान प्रभावितों को बड़ी राहत की उम्मीद! मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद जगी उम्मीद

