Latest Newsधरमजयगढ़ का न्यूज़

धर्मजयगढ़ कॉलोनी में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को पीछे से मारी टक्कर, मौके पर मौत

धर्मजयगढ़/रायगढ़। धर्मजयगढ़ कॉलोनी में सतसंग मंदिर के आगे मेढ़ारमार चौक के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने पीछे से साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। और गुस्साए परिजनों नें चक्काजाम कर दिया हैं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साइकिल सवार सड़क से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने पीछे से उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

1000688127 1

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही हादसे में शामिल कार के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button