धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा चौक के सौंदर्यीकरण की शुरुआत, जनजातीय गौरव दिवस से पहले बदलेगी चौक की तस्वीर!

धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयास से भगवान बिरसा मुंडा चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। लंबे समय से चौक के बेहतर रखरखाव और सौंदर्यीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। भाजपा कार्यकर्ताओ का कहना है की भगवान बिरसा मुंडा हम सबके मार्गदर्शक है। हमारे द्वारा बेहतर से बेहतर प्रयास किया जायेगा की उनको सम्मान मिले। अब इस दिशा में पहल शुरू होने से स्थानीय लोगों में सकारात्मक उम्मीद जगी है।

1003720198 1

आदिवासी समाज के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा आदिवासी स्वाभिमान, संघर्ष और अधिकारों का प्रतीक है। ऐसे में उनके नाम पर बने चौक का व्यवस्थित और सुंदर होना विशेष महत्व रखता है। सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ होने से चौक की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर यहां आने वाले लोगों को भी बेहतर स्वरूप देखने को मिल सकता है।

इलाज करने बैठे थे डॉक्टर साहब, लेकिन डिग्री दिखाने की बारी आई तो हाथ खाली! प्रशासन का एक्शन

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button