कोयला खदान

धरमजयगढ़ SDM का आम सुचना का नोटिस चस्पा, SECL प्रभावित जमीनों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गांवों में चस्पा हुआ नोटिस; नए निर्माण पर रोक

धरमजयगढ़ क्षेत्र के प्रस्तावित SECL कोल ब्लॉक से प्रभावित गांवों—दुर्गापुर, शाहपुर, तराईमार, धरमजयगढ़ कॉलोनी, बायसी एवं बायसी कॉलोनी—में प्रशासन ने आम सूचना (नोटिस) चस्पा की है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि अधिग्रहण के लिए चिन्हित भूमि पर अब किसी भी प्रकार का नया निर्माण कार्य नहीं किया जाए। यदि इसके बाद निर्माण किया जाता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।

अधिग्रहण प्रक्रिया तेज, 1610.75 हेक्टेयर भूमि शामिल

1002897426

नोटिस के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा कोयला धारक क्षेत्र (अर्जन एवं विकास) अधिनियम, 1957 के तहत लगभग 1610.75 हेक्टेयर भूमि के अधिकार अर्जित करने की प्रक्रिया चल रही है। इस संबंध में अधिसूचना पहले ही भारत के राजपत्र में प्रकाशित की जा चुकी है। अब प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को नियमों की जानकारी देने और भविष्य के विवादों से बचने के लिए नोटिस चस्पा कर रहा है।

SDM धरमजयगढ़ में बताया

उक्त मामला आधिकारिक हैं या किसी के द्वारा गुमराह करने के उद्देश्य से चस्पा किया गया इसकी वास्तविकता की जानकारी लेने ज़ब धरमजयगढ़ एसडीएम प्रवीण भगत से बात किया गया तब एसडीएम ने बताया कि प्रशासन के पास कुछ महीने पहले का सर्वे रिकॉर्ड मौजूद है। उसी के आधार पर यह तय किया जा सकता कि कौन-सा निर्माण पुराना है और कौन-सा नया। उन्होंने कहा कि फिलहाल SECL प्रभावित भूमि पर नोटिस चस्पा कर लोगों को नए निर्माण से बचने की चेतावनी दी गई है। यदि इसके बाद भी निर्माण किया जाता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती हैं।

धरमजयगढ़ के Secl प्रभावित क्षेत्र में शेड निर्माण कार्य का तहसीलदार हितेश साहू ने किया निरीक्षण….

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button