रोहित श्रीवास्तव ना घर के रहें ना घाट के…FIR दर्ज, कंपनी से भी अलग और मामला भी दर्ज

धरमजयगढ़ क्षेत्र से जुड़े एक चर्चित मामले में पूर्व कर्मचारी रोहित श्रीवास्तव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मामला तब चर्चा में आया ज़ब लोगों को पता चला की धरमजयगढ़ में 2 हाइड्रोप्रोजेक्ट धनबादा और मलका में कुछ विवाद चल रहा हैं। जिस कंपनी में वह पहले कार्यरत थे, उसी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। धनबादा कंपनी के कर्मचारी विवेक सिंह के शिकायत के अनुसार, रोहित श्रीवास्तव को 31 अगस्त 2025 को कंपनी से हटा दिया गया था। इसके बाद भी उन्होंने कंपनी के कार्यों में हस्तक्षेप करना बंद नहीं किया शिकायत करवाया आरटीआई लगवाया, जिसके चलते आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। वही अब जानकारी मिल रहा की यही सब मामलों के कारण रोहित श्रीवास्तव को वर्तमान कार्यरत मलका कंपनी से भी अलग कर दिया गया हैं। वही पहले वह धनबादा से निकले अब मलका से भी।

शिकायत में ब्लैकमेल, RTI और परियोजना प्रभावित करने के आरोप
एफआईआर में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि नौकरी से हटाए जाने के बाद रोहित श्रीवास्तव विभिन्न लोगों के माध्यम से लगातार RTI आवेदन लगवाकर कंपनी और उसके अधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे। इतना ही नहीं, ग्रामीणों को भड़काकर अधिकारियों के खिलाफ माहौल तैयार करने, गाली-गलौज कराने, झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रचने तथा परियोजना में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इन गतिविधियों के कारण कंपनी की प्रस्तावित परियोजना प्रभावित हो सकती है और करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है।

अब पुलिस जांच पर टिकी सबकी नजर, क्षेत्र में चर्चा तेज
जिस कंपनी में कभी रोहित श्रीवास्तव कर्मचारी थे, आज उसी कंपनी की शिकायत पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से मामला पूरे धरमजयगढ़ और रायगढ़ क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। लोग इस पूरे घटनाक्रम को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट करना जरूरी है कि एफआईआर में दर्ज सभी आरोप शिकायतकर्ता के हैं। इन आरोपों की सत्यता पुलिस विवेचना और न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही तय होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

धरमजयगढ़ से 50 से अधिक ग्रामीण पहुंचे रायगढ़ SECL कार्यालय, शिक्षक आशीष विश्वास ने GM के सामने उठाई कड़ी आपत्ति…क्या हैं GPS सर्वे जो लोगों के लिए बनेगा मुसीबत… पढ़े पूरी खबर…




