धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ में ‘कानफोड़ू’ साइलेंसर का खेल बेखौफ! Sp साहब के आदेश का नहीं पड़ रहा असर, यहां खुलेआम फिटिंग और प्रचार—आखिर कार्रवाई कब?

रायगढ़ के एसपी शशिमोहन सिंह द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा और मॉडिफाई साइलेंसर पर कार्यवाही की जा रही पर यह कार्यवाही मात्र रायगढ़ में ही देखने को मिल रहा हैं धरमजयगढ़ मानों इस कार्यवाही से कोशो दूर हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहें क्युकी यहां मॉडिफाई सायलेंसर लेकर सडक पर चलना तों दूर उल्टा इंस्टाग्राम पर इसका खुलेआम प्रचार प्रसार किया जा रहा और यह मोटरसाइकल दिन भर लोगों को परेशान कर रहा पर इसको पुलिस पकड़ तक नहीं पा रही। यहां न केवल मॉडिफाई साइलेंसर वाली बाइक सड़क पर धड़ल्ले से दौड़ रही हैं, बल्कि इन्हें लगाने का कारोबार भी खुलेआम चलता दिखाई दे रहा है। इन जैसे लोगों नें आम जनता को परेशान कर रखा हैं। इससे लोगों के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या धरमजयगढ़ में नियमों का पालन कराने वाला कोई नहीं है क्या इस वाहन और इस जैसे सभी वाहनों को पुलिस जप्त करेगी या नहीं…?

वायरल वीडियो ने खोली पोल

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक गैरेज संचालक खुद मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर उसका प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह इसकी तेज, “कानफोड़ू” आवाज को ही इसकी खासियत बताकर प्रचार करता नजर आता है। यदि वायरल वीडियो वास्तविक है, तो यह केवल मोटर व्हीकल नियमों की अनदेखी ही नहीं, बल्कि ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा देने जैसा भी माना जा सकता है। इसके बाद अब लोगों की नजर संबंधित विभाग की कार्रवाई पर है।

बच्चों-बुजुर्गों की परेशानी, कार्रवाई का इंतजार

धरमजयगढ़ के कई मोहल्लों और बाजारों में तेज आवाज वाले मॉडिफाई साइलेंसर लोगों के लिए रोज की परेशानी बन चुके हैं। स्कूलों के आसपास, अस्पतालों और रिहायशी इलाकों से गुजरते समय ऐसी बाइकों की तेज आवाज से छोटे बच्चे, बुजुर्ग और आम नागरिक परेशान होते हैं। अब सवाल यह है कि रायगढ़ की तरह धरमजयगढ़ में भी क्या विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों और मॉडिफाई साइलेंसर लगाने वाले गैरेज संचालकों पर कार्रवाई होगी, या फिर यह खेल यूं ही चलता रहेगा?

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button