Acb कार्यवाही

रायगढ़ कलेक्ट्रेट में ACB का बड़ा एक्शन: मुआवजा दिलाने के नाम पर ₹50 हजार का हस्ताक्षरित चेक लेते बाबू गिरफ्तार, जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ में भी यह कर्मचारी था कार्यरत….

सर्पदंश मुआवजा दिलाने के बदले मांगी रिश्वत

रायगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने वर्ष 2023 में सर्पदंश से मृत महिला की मुआवजा राशि शीघ्र बैंक खाते में जारी कराने के बदले ₹50,000 की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता विजय सिदार ने इसकी शिकायत ACB से की थी।

नकद नहीं, गारंटी के तौर पर मांगा हस्ताक्षरित चेक

शिकायत के अनुसार आरोपी बाबू ने कहा था कि मुआवजा राशि मिलने के बाद ₹50,000 देना होगा और तब तक गारंटी के रूप में ₹50,000 का हस्ताक्षरित चेक जमा करना होगा। शिकायत का सत्यापन होने के बाद ACB ने जाल बिछाया। 28 जुलाई 2026 को जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को हस्ताक्षरित चेक सौंपा, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

ACB ने आरोपी राजकुमार सिदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार रिश्वत की नकद राशि लेने के बजाय गारंटी के रूप में हस्ताक्षरित चेक मांगकर रिश्वतखोरी करने और उसी आधार पर गिरफ्तारी का यह एक अनोखा मामला माना जा रहा है।

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा खड़गांव का पुल? सेतुः विभाग कर रहा ग्रामीणों के जान से खिलवाड़, धरमजयगढ़ का पुल टपकने का वीडियो दिखाया, अफसर बोले—’कोई खतरा नहीं….

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button