नगर पंचायत धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ के गौरव पथ पर ये क्या हो गया? गड्ढे में फंसी कार, JCB ने बचाई इज्जत!

धरमजयगढ़। शहर की पहचान माने जाने वाले गौरव पथ की बदहाल सड़क व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। सड़क पर बने गहरे गड्ढे में एक चमचमाती कार फंस गई, जिसके बाद मौके पर जेसीबी बुलाकर कार को खींचकर बाहर निकालना पड़ा। घटना ने नगर पंचायत की सड़क व्यवस्था और रखरखाव को लेकर लोगों को नाराज कर दिया।

गौरव पथ में गड्ढा या मुसीबत का जाल?

1000708411

गौरव पथ पर सड़क के गड्ढे में कार फंसने का मामला सामने आते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। कार को सामान्य तरीके से निकालना संभव नहीं हुआ, जिसके बाद जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। जिस सड़क पर लोगों को बेहतर आवागमन की उम्मीद रहती है, वहीं वाहन का इस तरह फंसना व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर रहा है।

चमचमाती कार फंसी तो जेसीबी आई काम

कार भले ही चमचमा रही थी, लेकिन सड़क के गड्ढे के सामने उसकी मजबूती भी काम नहीं आई। आखिरकार जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया। घटना का वीडियो/तस्वीर सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा है कि जब गौरव पथ पर चलने के लिए भी जेसीबी की जरूरत पड़ने लगे तो सड़क के रखरखाव का जिम्मेदार कौन है?

नगर पंचायत पर सवाल—गड्ढे भरेंगे या हादसे का इंतजार?

घटना ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि सड़क की नियमित निगरानी और समय पर मरम्मत होती तो वाहन को गड्ढे में फंसने की नौबत ही नहीं आती। अब सवाल यह है कि नगर पंचायत गड्ढों की मरम्मत कब कराएगी—कार फंसने के बाद या किसी बड़े हादसे के बाद?

धर्मजयगढ़ नीचेपरा के नदी पुल पर बड़ा गड्ढा, हादसे का इंतजार; जिम्मेदार कौन?

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button