School

धरमजयगढ़ में 15 अगस्त का धमाका! बच्चों ने मारी बाजी, इन स्कूलों ने जीते बड़े खिताब

धरमजयगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धरमजयगढ़ के क्लब मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रीय पर्व को लेकर सुबह से ही नगर में उत्साह का माहौल रहा। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी, मार्च फास्ट सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा, अनुशासन और देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।क्लब मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रभात फेरी में विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ नगर भ्रमण किया, वहीं मार्च फास्ट में बच्चों की कदमताल और अनुशासन ने समारोह में जोश भर दिया। वही कार्यक्रम में शासन की व्यवस्था नें सबका धयान अपनी ओर आकर्षित किया

1003269427

प्रभात फेरी और मार्च फास्ट में इन स्कूलों ने हासिल किया स्थान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित प्रभात फेरी प्रतियोगिता में एकलव्य स्कूल धरमजयगढ़ ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ज्योति विद्या मंदिर ने द्वितीय और सेजोस धरमजयगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी तरह मार्च फास्ट प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

इसमें एकलव्य स्कूल लैलूंगा ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी बेहतरीन तैयारी और अनुशासन का परिचय दिया। कन्या क्रीड़ा परिसर ने द्वितीय स्थान तथा उर्सुलाइन कन्या शाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

1003269404

मार्च फास्ट के दौरान विद्यार्थियों की एक जैसी वेशभूषा, अनुशासित कदमताल और जोशीली प्रस्तुति ने समारोह में मौजूद लोगों को प्रभावित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी स्कूलों ने बिखेरी प्रतिभा

स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अलग-अलग स्तर के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अभ्यास माध्यमिक शाला ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कन्या माध्यमिक शाला ने द्वितीय स्थान तथा सिटी पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

1003269480

हाई स्कूल एवं महाविद्यालय स्तर की सांस्कृतिक प्रतियोगिता

सेजोस स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला ने द्वितीय स्थान तथा आदर्श ग्राम्य भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और देशप्रेम की झलक प्रस्तुत की। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों से क्लब मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

1003269387

समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान हासिल करने वाले विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी गई। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को मंच देने के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय पर्व के उत्साह को और बढ़ाने वाला रहा।

1003269405

धरमजयगढ़ में भू-माफियाओं के कारनामों से मचा हड़कंप! आदिवासी मझवार से चौहान और फिर 3 समान्य व्यक्ति नें खरीदा ज़मीन

बारिश बनी चुनौती, फिर भी नहीं रुकी स्वास्थ्य सेवा — 3 KM पैदल चलकर दुर्गम गांव पहुंचीं स्वास्थ्यकर्मी लक्ष्मी राठिया

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button