ट्रांसफर न्यूज़

धरमजयगढ़ एसडीएम प्रवीण भगत का ट्रांसफर, आदेश जारी….

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए धरमजयगढ़ अनुविभाग के लिए नए एसडीएम की नियुक्ति कर दी है। जारी आदेश के अनुसार भरत कौशिक अब धरमजयगढ़ के नए अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) होंगे। आदेश जारी होने के बाद प्रशासनिक महकमे में नई जिम्मेदारी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

कई अहम जिम्मेदारियां होंगी सामने

1002927225

धरमजयगढ़ क्षेत्र में राजस्व प्रकरणों के निराकरण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, विकास कार्यों की निगरानी और आम जनता की समस्याओं के समाधान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब नए एसडीएम भरत कौशिक के कंधों पर होगी। क्षेत्र में चल रहे विभिन्न सरकारी कार्यों और योजनाओं की मॉनिटरिंग भी उनकी प्राथमिकता रहेगी।

नए एसडीएम की नियुक्ति के साथ ही स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों को प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। लंबे समय से लंबित राजस्व मामलों, जनसुनवाई और विकास कार्यों में गति मिलने की संभावना जताई जा रही है। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि नए एसडीएम धरमजयगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था को किस तरह नई दिशा देते हैं।

धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में अब भर्ती मरीज के साथ परिजन को भी मिलेगा प्रतिदिन निःशुल्क भोजन..पढ़े पूरी खबर…

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button