कार्यवाही

धरमजयगढ़ अस्पताल में व्यवस्था संबंधी चूक पर BMO का एक्शन, 24 घंटे में मांगा जवाब

धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में मरीज की मृत्यु के बाद शव को समय पर मरच्युरी वार्ड में स्थानांतरित नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर लिखित जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार उक्त घटना की जानकारी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष समय अग्रवाल दी गई थी

जनप्रतिनिधियों की सूचना के बाद हुआ निरीक्षण

1000705992

जारी नोटिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को जनप्रतिनिधियों द्वारा दूरभाष के माध्यम से सूचना दिए जाने के बाद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक भर्ती मरीज की मृत्यु हो जाने के बाद भी उसे जनरल महिला वार्ड में पाया गया, जबकि मृत्यु के बाद शव को मरच्युरी वार्ड में स्थानांतरित किया जाना था। नोटिस में इस स्थिति को लेकर स्पष्ट नाराजगी जताते हुए इसे संबंधित अधिकारी की लापरवाही एवं उदासीनता प्रदर्शित करने वाला कृत्य बताया गया है।

24 घंटे में जवाब, नहीं तो कार्रवाई की चेतावनी

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया है कि नोटिस प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर अपना लिखित जवाब अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष प्रस्तुत करें। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में जवाब नहीं देने अथवा जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने की स्थिति में आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे

चेहरा मासूम, बैग में बड़ा राज! महिला के बैग से निकला 4 किलो गांजा

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button