खोज रहें थे हाथी मिल गया लकड़ी तस्करी करता ट्रक, ट्रक छोड़ भागा ड्राइवर।

धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर लकड़ी से भरा ट्रक जब्त किया है। 7 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे बाकारुमा-लैलूंगा मार्ग पर धातुनपारा के पास टीम ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा। वन विभाग की टीम ने ट्रक क्रमांक UP 67 AT 1395 को रोककर जांच की तो उसमें बड़ी संख्या में खैर की लकड़ियां लदी मिलीं। वन विभाग ने ट्रक समेत लकड़ी के पूरे जखीरे को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया। जानकारी बता दें की खैर लकड़ी से कत्था का निर्माण किया जाता है जो पान के साथ खाने में उपयोग किया जाता है।
हाथी निगरानी के दौरान मिली सूचना, 6 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई

बताया गया कि जंगली हाथियों की निगरानी के दौरान वन विभाग को मुखबिर से ट्रक में खैर लकड़ी परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बाकारुमा रेंजर विष्णुप्रसाद मरावी ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी और करीब 6 सदस्यों की टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को पकड़ लिया।
चालक फरार, दस्तावेज और नेटवर्क की जांच शुरू

कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। अब वन विभाग जब्त खैर लकड़ी की मात्रा, परिवहन से जुड़े दस्तावेज, ट्रक मालिक और इस पूरे मामले से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रहा है। बाकारुमा रेंज में हुई इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है
धरमजयगढ़ में रेत माफिया पर कार्यवाही करने से बच रहे जिम्मेदार.. नीचेपारा नदी से रोज सैकड़ों ट्रैक्टर रेत रेलवे पहुंचने का आरोप, खनिज विभाग गायब..?




