छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली से लेकर शीतकालीन अवकाश तक 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेशरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों सहित बीएड, डीएलएड, एमएड, महाविद्यालयों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। विभाग की ओर से यह आदेश 21 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।
दशहरा और दीपावली पर 10 दिन की छुट्टी

जारी आदेश के अनुसार दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान कुल 5 दिनों का अवकाश रहेगा। वहीं दीपावली अवकाश 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है, जिसमें भी कुल 5 दिन की छुट्टी रहेगी।
दिसंबर में शीतकालीन अवकाश, कुल 15 दिन छुट्टियां
इसके अलावा विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों के लिए शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। यह अवकाश भी कुल 5 दिनों का होगा। इस तरह दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कुल 15 दिनों की छुट्टियां घोषित की गई हैं। आदेश छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से उप सचिव रमेश्वर प्रसाद वर्मा के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी हुआ है।
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में 7 मरीजों का सफल हाइड्रोसिल ऑपरेशन, स्थानीय स्तर पर मिला बेहतर उपचार




