धरमजयगढ़ का न्यूज़
अंतिम सावन सोमवार पर शिव मंदिर में भव्य आयोजन, अधिवक्ता संघ ने नगरवासियों को दिया आमंत्रण

धरमजयगढ़। अंतिम सावन सोमवार के पावन अवसर पर 24 अगस्त 2026 को न्यायालय परिसर स्थित शिव मंदिर में अधिवक्ता संघ धरमजयगढ़ की ओर से भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
पूजा-अर्चना के बाद होगा भंडारा
अधिवक्तागण द्वारा भगवान शंकर जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं भोग अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासियों के शामिल होने की उम्मीद है।
नगरवासियों से शामिल होने की अपील
अधिवक्ता संघ धरमजयगढ़ ने सभी नगरवासियों से सादर आमंत्रित करते हुए अंतिम सावन सोमवार के इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर प्रसाद एवं भंडारे का लाभ लेने की अपील की है।
आयोजक: अधिवक्ता संघ, धरमजयगढ़
स्थान: शिव मंदिर, न्यायालय परिसर, धरमजयगढ़
धरमजयगढ़ अस्पताल में व्यवस्था संबंधी चूक पर BMO का एक्शन, 24 घंटे में मांगा जवाब




