SECL के खिलाफ फिर भड़के ग्रामीण! पोल्ट्री फार्म के नाम पर मुआवजे का खेल? 2 दिसंबर को आर-पार की लड़ाई…

धरमजयगढ़। प्रस्तावित दुर्गापुर–शाहपुर SECL कोल परियोजना के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फिर फूट पड़ा है। बीती रात दुर्गापुर में हुई बैठक में ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और 2 दिसंबर को विशाल आमसभा व रैली का ऐलान किया। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि तराईमार के कुछ लोगों की सहमति को पूरे प्रभावित क्षेत्र की सहमति कैसे माना जा सकता है? ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अलग से परिसंपत्ति सर्वे की पहल आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश हो सकती है। Secl खदान पर लोगों को भरोसा नहीं क्युकी छाल क्षेत्र ने secl का कोयला खदान है और वहा का विकास लोगों को अच्छी तरह पता है। जो सड़कों पर गड्ढे, चारो तरफ धूल। वही ग्रामीणों के अनुसार secl के कर्मचारी से ज़ब कुछ भी समस्या का हल करने कहा जाता है तब वे कह देते है की हमारे हाथ में कुछ नहीं हम कर्मचारी है। ऐसे में ग्रामीण कैसे भरोषा करेंगे।
पोल्ट्री फार्म के नाम पर मुआवजे की तैयारी? जांच की मांग
बैठक में कथित पोल्ट्री फार्मों के निर्माण और सर्वे पर सवाल उठे। ग्रामीणों ने मांग की कि सर्वे से पहले निर्माण की तारीख, वैधता और वास्तविक स्थिति की जांच हो। सवाल उठाया कि कहीं नए निर्माण के जरिए अधिक मुआवजा लेने की तैयारी तो नहीं? ग्रामीणों ने SECL पर आंदोलन को कमजोर करने के लिए आपसी मतभेद पैदा करने का आरोप लगाया। अब 2 दिसंबर को विशाल आमसभा और रैली के जरिए पांचवीं अनुसूची, ग्रामसभा के अधिकार और जमीन नहीं देने के संकल्प को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों की सहमति से हजारों प्रभावित परिवारों का भविष्य तय नहीं होने दिया जाएगा।
धरमजयगढ़ में हाथी की मौत की जांच में खोजी कुत्तों की एंट्री! डॉग स्क्वाड तलाशेगा मौत का सुराग…
