नगर पंचायत धरमजयगढ़

नगरपंचायत के सामने दुकानों के पीछे मारपीट, दुकान किसकी और अनुमति किसने दी? क्या नगर पंचायत हटा पायेगा कार्यालय के सामने सड़क का कब्ज़ा…..

धरमजयगढ़ साप्ताहिक बाजार नगर पंचायत कार्यालय के ठीक सामने सड़क पर लगने वाली दुकानों के पीछे मारपीट की घटना सामने आने के बाद बाजार की व्यवस्था और सड़क पर अतिक्रमण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस जगह पर आम लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिलना चाहिए, वहां सड़क पर दुकानें लगने से न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि बाजार का माहौल भी बिगड़ने की आशंका बढ़ रही है। वही मारपीट करने वालों का इन्ही दुकान के पास मौजूद लोंग संरक्षण देते दिखाई पड़े। वही सवाल यह है कि किसकी परमिशन से दुकान सड़क पर लगाया गया है और क्या नगर पंचायत के अधिकारी (CMO) को यह दुकान दिखाई नहीं पड़ रहा या उनके द्वारा इन 2-4 दुकानों को संरक्षण दिया जा रहा या फिर वे इन दुकानों को हटाकर सड़क का कब्ज़ा खाली करवायेंगे। वही सवाल यह है कि सार्वजनिक सड़क पर दुकान लगाने की अनुमति आखिर किसने दी है?

आवागमन बाधित, फिर भी जिम्मेदारों की चुप्पी क्यों?

सड़क किनारे दुकानें लगने से पहले ही आवागमन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में यदि दुकानों के पीछे विवाद और मारपीट की घटनाएं भी होने लगें तो बाजार की व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। सार्वजनिक सड़क पर दुकान लगाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। क्या नगर पंचायत ने दुकानों के लिए कोई निर्धारित स्थान तय किया है या फिर सड़क पर जहां जगह मिली, वहीं दुकान लगाने की छूट दे दी गई है?

नगर पंचायत कार्रवाई करेगी या मारपीट और अतिक्रमण को मिलता रहेगा संरक्षण?

अब सबसे बड़ा सवाल नगर पंचायत प्रशासन से है कि क्या सड़क पर अवैध तरीके से दुकान लगाने वालों को हटाने की कार्रवाई होगी? क्या मारपीट और विवाद की स्थिति बनने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी केवल तमाशबीन बने रहेंगे? बाजार में शांति, सुरक्षा और सुगम आवागमन बनाए रखना नगर पंचायत की जिम्मेदारी है। प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि सड़क पर दुकान लगाने की अनुमति किस आधार पर दी गई है और सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कब कार्रवाई होगी।

बायसी रेत घाट में रॉयल्टी शुरू होते ही बवाल! ट्रैक्टर मालिकों का विरोध, PM आवास बनाने वालों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ।

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button