Mining & Industries

बायसी रेत घाट में रॉयल्टी शुरू होते ही बवाल! ट्रैक्टर मालिकों का विरोध, PM आवास बनाने वालों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ।

धरमजयगढ़ के बायसी नरकलो नदी स्थित रेत घाट में रॉयल्टी कटना शुरू होते ही ट्रैक्टर मालिकों और रेत लेने पहुंच रहे हितग्राहियों के बीच नाराजगी देखने को मिल रही है। आज सुबह घाट पर दर्जनों ट्रैक्टर की लम्बी कतार देखने को मिले जिन्हे ठेकेदार द्वारा साफ कहा गया था की रॉयल्टी कटवाओ तब रेत लें जाने दिया जाएगा। वही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने घर का निर्माण करा रहे हितग्राहियों के लिए रॉयल्टी की अतिरिक्त राशि परेशानी का कारण बनती दिखाई दे रही है। अब तक जिस रेत को हितग्राही लगभग 600 से 700 रुपये में खरीदकर अपने आवास निर्माण में इस्तेमाल कर रहे थे, उस पर अब रॉयल्टी के रूप में करीब 900 रुपये अतिरिक्त देने की बात सामने आ रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बना रहे गरीब परिवारों का निर्माण खर्च बढ़ गया है।

रॉयल्टी के विरोध में उतरे ट्रैक्टर चालक, घाट पर दिखा आक्रोश

रेत घाट पर रॉयल्टी कटने की व्यवस्था शुरू होने के बाद ट्रैक्टर मालिकों और चालकों में भी नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि पहले से ही डीजल, वाहन के रखरखाव और अन्य खर्चों के बीच रेत की कीमत बढ़ने से उनका कारोबार प्रभावित होगा। वहीं रेत लेने पहुंचे प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही भी अतिरिक्त रॉयल्टी देने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर घाट पर विरोध के स्वर सुनाई देने लगे हैं।

ठेकेदार का दो टूक जवाब – रॉयल्टी कटाओ और रेत ले जाओ

विरोध कर रहे ट्रैक्टर चालकों के मुताबिक, जब उन्होंने रॉयल्टी को लेकर अपनी आपत्ति जताई तो ठेकेदार की ओर से साफ तौर पर कहा गया कि रॉयल्टी कटवाओ और रेत लेकर जाओ। इस जवाब के बाद ट्रैक्टर चालकों में और नाराजगी देखने को मिली। अब सवाल यह है कि क्या प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को रेत की कीमत में कोई राहत मिल पाएगी? क्या संबंधित विभाग गरीब परिवारों पर पड़ने वाले इस अतिरिक्त आर्थिक बोझ को लेकर कोई व्यवस्था करेगा? फिलहाल बायसी नरकलो नदी रेत घाट पर रॉयल्टी को लेकर शुरू हुआ विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है।

कार्यक्रम खत्म होते ही ग्राउंड की सफाई में जुटे नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार, स्वच्छता को लेकर दिखी जिम्मेदारी

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button