Latest News

नावागांव के जंगल में हाथी की मौत से मचा हड़कंप, हाथियों का मौत थमने का नाम नहीं लें रहा….

धरमजयगढ़ वन मंडल के धरमजयगढ़ रेंज अंतर्गत नवागांव के जंगल से एक हाथी की मौत का मामला सामने आया है। जंगल में हाथी का शव मिलने की खबर से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए हाथी की मौत बिजली करंट की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नवागांव –बरतापाली जंगल में हाथी का शव मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया जा रहा है। हाथी की मौत की खबर सामने आने के बाद वन विभाग में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

1003789689

बिजली करंट से मौत की आशंका, जांच में जुटा वन विभाग

प्रारंभिक तौर पर घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए हाथी की मौत बिजली करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, यह महज प्रारंभिक आशंका है। हाथी की मौत के पीछे बिजली करंट, प्राकृतिक कारण या कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। वन विभाग द्वारा हाथी की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी। अब बड़ा सवाल यह है कि नवागांव –बरतापाली के जंगल में हाथी की जान किन परिस्थितियों में गई और क्या जांच में बिजली करंट से मौत की आशंका सही साबित होगी?

1003789804

NHAI के आदेश के बाद भी अधूरे भारतमाला फोरलेन पर धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी वाहन..

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button